Categories

October 24, 2026

Doon Daily News

आवाज़ उत्तराखंड की

श्रीराम का कलयुगी वनवास समाप्त, धूमधाम से संपन्न हुई प्राण प्रतिष्ठा

अयोध्या में बन रहे विशाल राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को पूरा किया जिसे लेकर देशभर में उत्सव का माहौल है. भारत के लोग ही नहीं बल्कि विदेशों में रह रहे भारतीयों के बीच भी आज दीवाली जैसा जश्न देखने को मिल रहा है. विदेशी मीडिया में भी राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की खूब चर्चा है.

अयोध्या में बन रहा मंदिर राम का मंदिर है जो प्रमुख हिंदू देवता हैं. यह मंदिर 30 लाख आबादी वाले शहर अयोध्या की कायापलट कर उसे एक पर्यटक स्थल बनाने में अहम भूमिका बनाएगा.

More Stories

Don't Miss