Categories

October 26, 2026

Doon Daily News

आवाज़ उत्तराखंड की

बजट में 12 लाख रुपये तक इनकम टैक्स फ्री, उत्‍तराखंड सीएम धामी ने बताया- ‘मध्यम वर्ग के लिए बड़ी सौगात’

बजट में मिडिल क्लास को बड़ी राहत दी है। अब सालाना 12 लाख रुपये तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। इसे उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने मध्‍यम वर्ग के लिए बड़ी सौगात बताया है।

मध्यम वर्ग सहित देश का जन-जन होगा लाभान्वित
उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी एवं सशक्त नेतृत्व में केंद्रीय बजट 2025-26 के तहत मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए 12 लाख रुपए की आय को कर मुक्त करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। निश्चित तौर पर इस जनकल्याणकारी निर्णय से मध्यम वर्ग सहित देश का जन-जन लाभान्वित होगा। यह फैसला न केवल आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि लोगों की जीवनशैली में भी सकारात्मक बदलाव लाएगा।

More Stories

Don't Miss