Categories

September 21, 2026

Doon Daily News

आवाज़ उत्तराखंड की

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, कई जिलों में रेड अलर्ट; चार धाम यात्रा बाधित

उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में मूसलधार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। पिछले 24 घंटे में देहरादून में लगभग 200 मिमी वर्षा हुई, जो 1951 के बाद अगस्त में एक दिन में हुई सर्वाधिक वर्षा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन में मौसम के तल्ख तेवर बने रहने की चेतावनी दी है। इस बीच हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आज यानी मंगलवार को तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट है। इसके अलावा देहरादून समेत पांच अन्य जिलों में भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है।

वर्षा ने दून में 74 साल का रिकॉर्ड तोड़ा
लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस गिर गया है। देहरादून के कई इलाकों में करीब 200 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो कि वर्ष 1951 में हुई 332 मिमी वर्षा के बाद सर्वाधिक है। हरिद्वार में भी 24 घंटे में हुई 242 मिमी वर्षा 74 साल में सर्वाधिक रही।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक रोहित थपलियाल ने बताया कि मंगलवार को हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है।

14 अगस्त तक केदारनाथ यात्रा स्थगित
उत्तराखंड में दो दिन से हो रही मूसलधार वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। गौरीकुंड हाईवे पर भूस्खलन व प्रतिकूल मौसम को देखते हुए केदारनाथ यात्रा को 14 अगस्त तक स्थगित कर दिया गया है। चमोली में बदरीनाथ हाईवे दो स्थानों पर भूस्खलन से अवरुद्ध हो गया है। एक हजार से अधिक यात्री विभिन्न पड़ावों पर रोके गए गए हैं। उत्तरकाशी में पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से यमुनोत्री धाम की यात्रा भी बाधित हो गई है। पैदल मार्ग सुचारू होने तक यात्रियों को पड़ावों पर ही रुकने को कहा गया है।

चमोली में भी फूलों की घाटी बंद
चमोली में फूलों की घाटी अगले आदेशों तक बंद कर दी गई है। ट्रेकिंग को भी रोक दिया गया है। पिछले 24 घंटे में हरिद्वार में 242 और दून में 200 मिमी वर्षा हुई, जो इन दोनों जिलों में वर्ष 1951 के बाद हुई सर्वाधिक वर्षा का नया रिकार्ड है। देहरादून व हरिद्वार में जलभराव के चलते दिनभर यातायात बाधित रहा। अल्मोड़ा के भैंसकुरी गदेरे(नाले) में बाइक सवार युवक की बहने से मौत हो गई।
मौसम विभाग ने मंगलवार को हरिद्वार, नैनीताल व ऊधम सिंह नगर के लिए वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है।

 

Don't Miss