Categories

October 11, 2026

Doon Daily News

आवाज़ उत्तराखंड की

देश के 58 एयरपोर्ट के सर्वे में दूसरी रैंकिंग पर देहरादून हवाई अड्डा, इस मामले में मिली उपलब्धि

देश भर के 58 एयरपोर्ट पर किए गए ग्राहक संतुष्टि सर्वे (सीएसआइ) में देहरादून हवाई अड्डे ने उपलब्धि हासिल करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। पिछली बार देहरादून हवाई अड्डे को तीसरा स्थान मिला था। एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया की ओर से यह सर्वे साल में दो बार कराया जाता है। देहरादून हवाई अड्डे के निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि देहरादून हवाई अड्डे ने देश के 58 हवाई अड्डे में ग्राहक संतुष्टि सर्वे में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। देहरादून हवाई अड्डे को रैंक में पांच में से 4.99 अंक प्राप्त हुए हैं। पिछले वर्ष तीसरा स्थान प्राप्त हुआ था। लगातार उच्चतर रैंक प्राप्त करने से उत्तराखंड के जौलीग्रांट स्थित देहरादून हवाई अड्डे का नाम पूरे देश में रोशन हुआ है। यह एक बड़ी उपलब्धि है।
साथ ही उन्होंने बताया कि ग्राहक संतुष्टि सर्वे में विभिन्न बिंदुओं को शामिल किया जाता है। जिसमें हवाई अड्डे पर बोर्डिग सुविधा, टर्मिनल बिल्डिंग की स्वच्छता, पैसेंजरों को मिलने वाली बस सुविधा, एयरपोर्ट कर्मियों और एयरलाइंस के लोगों का व्यवहार सहित इंटरनेट सुविधा, खाद्य सुविधा, उड़ान संबंधी जानकारी आदि के साथ ही तमाम बिंदु इस सर्वे में शामिल किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि देहरादून एयरपोर्ट को दूसरा स्थान मिलने से साफ है कि यात्रियों को बेहतरीन सेवाएं मिल रही है।

 

More Stories

Don't Miss