Categories

November 3, 2026

Doon Daily News

आवाज़ उत्तराखंड की

Google Pay ने भारत में शुरू किया Discover Shop, अब घर बैठे कर सकेंगे फैशन शॉपिंग और वर्चुअल ट्राई-ऑन

Google-Pay अब सिर्फ पैसे भेजने का ऐप नहीं बल्कि फैशन और लाइफस्टाइल की खरीदारी का अनुभव भी दे रहा है, जिसमें वर्चुअल ट्राई-ऑन शामिल है.

हैदराबाद: Google Pay अब सिर्फ पैसे भेजने या मंगवाने का ऐप नहीं रहा. अब कंपनी ने इसमें और भी कई खास फीचर्स जोड़ दिए हैं, जिनकी वजह से आप इस ऐप का इस्तेमाल कई अलग-अलग कामों के लिए कर सकते हैं. कंपनी ने भारत में एक नया फैशन और लाइफस्टाइल शॉपिंग फीचर लॉन्च करने का फैसला किया है, जिसका फिलहाल कंपनी टेस्ट कर रही है.

गूगल ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि भारत में आए गूगल पे के इस नए फीचर का नाम Discover Shop है. इसमें यूज़र्स कपड़े देख सकते हैं, ट्रेंड्स समझ सकते हैं और खरीदारी भी कर सकते हैं. अभी यह सुविधा चुनिंदा लोगों के पास ही पहुंची है.

Discover Shop क्या है और कैसे काम करता है

गूगल पे ऐप के अंदर Discover नाम का नया सेक्शन आ रहा है. यह गूगल के शॉपिंग ग्राफ पर चलता है, जिसमें 60 अरब से भी ज्यादा प्रोडक्ट्स हैं. इस फीड में आपको फैशन के कपड़े और ट्रेंड्स देखने को मिलेंगे. ये रिकमेंडेशन आपके पसंद और गूगल सर्विसेज़ पर आपकी एक्टिविटीज़ के आधार पर बनती है. अगर आपने वेब एंड ऐप एक्टिविटी और सर्च पर्सनाइलेजशन चालू रखी है तो नई रिकमेंडेशन उसी के हिसाब से मिलेंगी.

गूगल पे के इस डिस्कवर फीड में यूट्यूब वीडियो भी आएंगे. इससे आप कपड़ों के बारे में और भी जान सकते हैं. अभी तक इस फीचर को गूगल ने अपने कुछ सीमित गूगल पे यूज़र्स तक ही भेजा है. कंपनी ने अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी है कि इस फीचर को सभी यूज़र्स के लिए कब तक रोलआउट किया जाएगा.

Virtual Try-On और Visual Search की सुविधा

Virtual Try-On: गूगल पे के डिस्कवर शॉपिंग में सबसे खास बात वर्चुअल ट्राई-ऑन है. कुछ चुनिंदा कपड़ों को आप अपनी स्क्रीन पर पहनकर देख सकते हैं. इससे पता चल जाता है कि वो कपड़ा पहनने के बाद आपके ऊपर कैसा लगेगा. कपड़ा धीला या टाइट तो नहीं होगा, इसका पता भी आपको वर्चुअल ट्राई-ऑन से लग जाएगा. इसके अलावा गूगल आगे चलकर डेली के लिए तैयार आउटफिट सजेस्ट करने की भी प्लानिंग कर रहा है.

Visual Search: वर्चुअल सर्च करना भी आसान और काम का फीचर है. आप किसी कपड़े की फोटो खींच सकते हैं या पुरानी फोटो अपलोड कर सकते हैं. सिस्टम वेब पर मिलते-जुलते प्रोडक्ट्स ढूंढकर दिखा देगा. किसी प्रोडक्ट को चुनने पर उसका कलर, साइज और फॉर्मेट जैसी डिटेल आ जाती है. खरीदने के लिए आपको मर्चेंट की वेबसाइट पर जाना होगा.

नए फीचर्स को चेक कैसे करें?

अगर आपको इस फीचर को चेक करना है तो आप Google Pay ऐप को प्ले स्टोर में जाकर अपडेट करें और स्क्रीन के नीचे देखें कि Discover नाम का नया आइकन दिख रहा है या नहीं. अगर दिख रहा है तो इन नए फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, वरना आपको कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है. इसके लिए आपको अपना पर्सनल गूगल अकाउंट यूज़ करना होगा. Web and App Activity और Search Personalisation दोनों को चालू रखना होगा.

More Stories

Don't Miss