Categories

October 23, 2026

Doon Daily News

आवाज़ उत्तराखंड की

Almora Court के आदेश के खिलाफ दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने उत्तराखंड High Court में की अपील

अल्मोड़ा कोर्ट के आदेश के खिलाफ दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में अपील की है। अब तक सुनवाई नहीं हुई है। कुछ दिन पहले अल्मोड़ा कोर्ट ने दिल्ली सरकार में मौजूद दो बड़े अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश पर दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार और विजिलेंस विभाग के अधिकारी राजशेखर के खिलाफ एफआईआर हुई थी। बता दें कि दोनों अधिकारियों के खिलाफ साजिश रचने और एससी/एसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज हुई थी। नरेश कुमार और राजशेखर पर आरोप लगा है कि एक एनजीओ के कार्यालय से वो सबूत नष्ट कराए गए, जिसके आधार पर एनजीओ इन दोनों अधिकारियों की भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत लगातार कर रहा था।
दोनों अधिकारियों पर धारा 392, 447, 120b, 504, 506 के साथ एससीएसटी एक्‍ट में एफआईआर दर्ज हुई है।

 

More Stories

Don't Miss