Recent Posts

February 8, 2026

Doon Daily News

आवाज़ उत्तराखंड की

देहरादून-हरिद्वार व उत्तरकाशी सहित सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का येलो अलर्ट

दो दिन की धूप के बाद मंगलवार से एक बार फिर मानसून की वर्षा जोर पकड़ सकती है। दून समेत सात जनपदों में मंगलवार एवं बुधवार को भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अनुसार देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। वर्षा का दौर बुधवार को भी बना रहेगा। शेष जनपदों में कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं हल्की वर्षा होने की संभावना है। 19 सितंबर से एक बार फिर मौसम साफ रहने की संभावना है।

तापमान पर दिख रहा है असर
सोमवार को सहस्रधारा क्षेत्र में दोपहर बाद चार बजे करीब आधा घंटे तेज वर्षा हुई। हालांकि शहर के अन्य क्षेत्रों में हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही। धूप खिलने से देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 33.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 35.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

बारिश के मौसम में डेंगू का डंक
हरिद्वार में डेंगू का एक और नया मामला सामने आया है। शिवालिक नगर के टीएचडीसी कालोनी निवासी की डेंगू रिपोर्ट पाजिटिव आयी है। नए मामले के साथ जिले में डेंगू मरीजों की संख्या अब चार हो गयी है। इधर स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम डेंगू से निपटने को लगातार जनजागरूकता अभियान चलाने के साथ ही कीटनाशकों का छिड़काव करा रही है।

ली जा रही है आशा और डेंगू वॉलिंटियर्स की मदद
अभियान में आशा और डेंगू वॉलिंटियर्स की भी मदद ली जा रही है। डेंगू के लिहाज से सितंबर का महीना बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। इसे देखते स्वास्थ्य महकमा सतर्क है। आमजन को जागरूक करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कीटनाशकों का छिड़काव कराया जा रहा है। आशा और डेंगू वालिंटियर के जरिए डोर टू डोर सर्वे कराकर बुखार पीड़ित चिह्नित किए जा रहे हैं। इधर नगर निगम क्षेत्र में भी डेंगू का लार्वा नष्ट करने को अभियान चलाया जा रहा है।
वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी डा तरुण मिश्रा के नेतृत्व में टीम वार्डों में जनजागरूकता अभियान चला रही है। फागिंग और कीटनाशक का छिड़काव भी कराया जा रहा है।

जिला और मेला अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए बेड रिजर्व
सीएमओ डा आरके सिंह ने बताया कि जिला और मेला अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए 12-12 बेड आरक्षित किए गए हैं। वहीं सभी सीएचसी पर चार-चार बेड रिजर्व रखे गए हैं। सभी अस्पतलाों में रैपिड जांच की सुविधा है। रुड़की सिविल अस्पताल और मेला अस्पताल में डेंगू एलाइजा जांच की सुविधा उपलब्ध है।

More Stories

Don't Miss