Categories

October 24, 2026

Doon Daily News

आवाज़ उत्तराखंड की

सनातन धर्म की आड़ में ठगी…छद्म भेषधारियों पर चलेगा ऑपरेशन कालनेमि, सीएम ने दिए सख्त निर्देश

देवभूमि उत्तराखंड में सनातन धर्म की आड़ लेकर लोगों को ठगने वाले छद्म भेषधारियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ऑपरेशन कालनेमि शुरू करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां असामाजिक तत्व साधु-संतों का भेष धारण कर विशेषकर महिलाओं को ठगने का कार्य कर रहे हैं। इससे न केवल धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं, बल्कि सनातन परंपरा की छवि को भी ठेस पहुंच रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार असुर कालनेमि ने साधु का रूप धरकर लोगों को भ्रमित किया था, वैसे ही आज कई कालनेमि समाज में सक्रिय हैं। सरकार सनातन संस्कृति की रक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। आस्था के नाम पर पाखंड फैलाने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Don't Miss