Categories

September 21, 2026

Doon Daily News

आवाज़ उत्तराखंड की

उत्तराखंड के इन ज‍िलों में बार‍िश के आसार, मौसम व‍िभाग ने द‍िया ताजा अपडेट

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। चटख धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। हालांकि, पहाड़ों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा होने की आशंका है। खासकर कुमाऊं में कुछ जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहने के असार हैं। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में सोमवार को भी मौसम शुष्क रहा और सुबह से ही चटख धूप खिली रही। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादलों के बीच हल्की हवा भी चली। इसके साथ ही रात को मैदानी क्षेत्रों में पाला गिरने से सुबह ठंडक महसूस की गई। भले ही दिन में अभी पारा सामान्य से अधिक हो, लेकिन रात को तापमान में कमी आने लगी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दोगुना अंतर दर्ज किया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। खासकर कुमाऊं में पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत व ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की वर्षा होने के आसार हैं। शेष सभी जनपदों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। तापमान में मामूली गिरावट आने का अनुमान है।

 

Don't Miss