Categories

October 25, 2026

Doon Daily News

आवाज़ उत्तराखंड की

बुजुर्ग मतदाताओं से आशीर्वाद लेकर प्रचार शुरू करेगी भाजपा, कार्यकर्ताओं के नाम आया पत्र

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा अपने प्रचार अभियान की शुरुआत बुजुर्ग मतदाताओं से आशीर्वाद लेकर करेगी। इस कड़ी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी प्रत्याशियों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों को 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं से संपर्क कर प्रचार अभियान आरंभ करने को कहा है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सर्वोच्च / हीरक मतदाता सम्मान अभियान’ को लेकर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी जनों को पत्र भेजा है।

400 सीटें पार करने का है लक्ष्य
इस पत्र में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के सभी कार्यकर्ताओं को इस बार के लोकसभा चुनाव में 400 सीटें पार करने का लक्ष्य दिया है। इस क्रम में हमें राज्य की पांचों सीटें बड़े बहुमत से जीतनी हैं। इस अभियान की शुरुआत हम बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद व सम्मान से करेंगे। पत्र में 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या भी दी गई है।

आज से शुरू नामांकन
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां पूरी हो गयी है। 20 मार्च बुधवार से नामांकन शुरू हो गया है। इसके लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। नामांकन कक्ष के बाहर बैरिकेडिंग करायी गयी है। इलेक्शन कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी न्यायालय में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र जमा कराया जा सकेगा। प्रत्याशी अधिकतम चार सेट में नामांकन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। नामांकन पत्र ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से प्राप्त किए जा सकेंगे।

 

More Stories

Don't Miss