Categories

July 22, 2026

Doon Daily News

आवाज़ उत्तराखंड की

पिथौरागढ़- मुनस्यारी के लिए 30 सितंबर से शुरू होगी हेली सेवा, हैरिटेज एविएशन करेगी संचालन

उड़ान योजना के तहत पिथौरागढ़ से मुनस्यारी के लिए 30 सितंबर से हेली सेवा शुरू होगी। केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी। हेली सेवा संचालन के लिए हैरिटेज एविएशन के माध्यम से किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू से मुलाकात कर राज्य में हेली सेवाओं के विस्तार में सहयोग मांगा था। इस पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने पिथौरागढ़ से मुनस्यारी हेली सेवा की मंजूरी देने के साथ ही संचालन के लिए हैरिटेज एविएशन का चयन किया है। केंद्रीय मंत्री नायडू ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उड़ान योजना के तहत पिथौरागढ़ से मुनस्यारी हेली सेवा शुरू करने की जानकारी दी है। यह सेवा 30 सितंबर तक शुरू होगी।
इसके अलावा पिथौरागढ़ से धारचूला के लिए हेली सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए धारचूला में हेलिपैड बनाने के लिए जमीन चयनित की जा रही है। धारचूला के लिए हवाई सेवा संचालन के लिए हैरिटेज एविएशन को प्रारंभिक सहमति दी गई है। केंद्रीय मंत्री ने अवगत कराया कि पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए सेवा संचालन का प्रस्ताव एयरलाइंस की तरफ से आने पर सकारात्मक विचार किया जाएगा।

 

 

Don't Miss