Categories

October 26, 2026

Doon Daily News

आवाज़ उत्तराखंड की

सरकार कल मनाएगी एक लाख करोड़ का निवेश उत्सव, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

वैश्विक निवेशक सम्मेलन से उत्तराखंड में अब तक ऊर्जा क्षेत्र में सबसे अधिक 40 हजार करोड़ निवेश की ग्राउंडिंग हुई है। इसके बाद विनिर्माण व रियल एस्टेट क्षेत्र में उद्यमियों ने निवेश करने में दिलचस्पी दिखाई है। वैश्विक निवेशक सम्मेलन से उत्तराखंड में अब तक ऊर्जा क्षेत्र में सबसे अधिक 40 हजार करोड़ निवेश की ग्राउंडिंग हुई है। इसके बाद विनिर्माण व रियल एस्टेट क्षेत्र में उद्यमियों ने निवेश करने में दिलचस्पी दिखाई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में दोपहर 12 बजे से होने वाले निवेश उत्सव में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में नए स्थापित उद्योगों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। निवेश उत्सव में निवेशकों से फीडबैक लेने के साथ ही उन्हें सरकार की औद्योगिक प्रोत्साहन नीतियों की जानकारी दी जाएगी। बता दें कि निवेशक सम्मेलन में 3.57 करोड़ के 1779 प्रस्तावों पर एमओयू किए गए थे। इस निवेश से राज्य में 81,327 नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। एमओयू के आधार पर राज्य में अब तक एक लाख करोड़ रुपए की ग्राउंडिंग हो चुकी है।
निवेशक सम्मेलन के दौरान उद्योग समूहों के साथ जो भी एमओयू किए गए थे वह अब तेजी से धरातल पर उतर रहे हैं। इससे उत्तराखंड में रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं। हम उद्योग स्थापित करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। मजबूत आधारभूत सुविधाएं, शांत वातावरण से उत्तराखंड निवेशकों की पसंद बनकर उभरा है।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

 

Don't Miss